समाज में सेवा कार्य करेगी अटल प्रेम सेवा संस्था

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

अटल प्रेम सेवा संस्था द्वारा आयोजित अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रम टौणी देवी मंदिर में मनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने कहा जहां पूरा भारत वर्ष अटल बिहारी वाजपेई  का जन्म शताब्दी वर्ष पूरी धूमधाम से बना रहा है इस मौके पर वाजपेई जी के विचारों से प्रभावित होकर कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर  अटल प्रेम सेवा संस्था का गठन किया है, अटल प्रेम सेवा संस्था नाम ही दर्शाता है कि वाजपेई  का हिमाचल प्रदेश से गहरा प्रेम रहा है। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के साथ अपनेपन के कई किस्से साझा किया। अटल  प्रधानमन्त्री होते हुए कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करना भूल गए परंतु कार्यक्रम के पश्चात प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल  के कहने पर खाना छोड़कर पत्रकारों को बुलाकर हिमाचल प्रदेश के लिए 400 करोड़ के विशेष पैकेज के तौर पर घोषणा की थी।

यह समिति अटलजी के आशीर्वाद से और प्रेम कुमार धूमल जब हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री हुआ करते थे तो प्रदेश विकास की राह में नए नए आयाम स्थापित हुए थे और उसमें अटल जी का विशेष योगदान रहा है। जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे और धूमल जी हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री थे तो विशेष आद्योगिक पैकेज हिमाचल प्रदेश को दिया गया था आज हिमाचल प्रदेश को प्रतीक गांव के लिए सड़क से जोड़ा गया जिसे प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया । ये अटल प्रेम के कारण संभव हुआ ।

आज के इस कार्यक्रम में अनेकों प्रकार के जो महिला मंडल थे उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां भी दी और पहाड़ी गायक धीरज शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर भी इस कार्यक्रम में चार चंद लगाए ।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज, शर्मा प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य विजय बहल, जिला परिषद के अध्यक्ष बबली देवी , कपिल मोहन शमा, सहित अन्य स्थानीय लोग भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh