धर्मपुर एक्सप्रेस। कुल्लू
प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार मंडी संसदीय क्षेत्र के जिला कुल्लू मे किया है गौरतलब है की हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से 5वी बार सांसद बने व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व सहयोग से यह सुविधा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र मे अपनी सेवाए उपलबद्ध करवा रही है । जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाकों मे जनता को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलबद्ध करवाने की सोच के साथ यह सुविधा शुरू की गई है ।
कुल्लू जिला के सदर विधानसभा के गाँव व ग्राम पंचायत मोहल के डॉ देवी चंद डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहल मे डॉ उनिशा भोपल व डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे स्वास्थ्य टीम लैब टेक्निशन स्नेहा,फार्मसिस्ट कुसुम,पायलट मनीष व निहाल ने स्थानीय बच्चों स्टाफ सदस्यों व स्थानीय पंचायत के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच व रक्तजांच निशुल्क की । स्वास्थ्य शिविर के दौरान 295 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए 29 लोगों की रक्तजांच भी की । मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह व दवाईयों का वितरण भी निशुल्क किया गया ।
सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संस्था गत 6 वर्षों से स्वास्थ्य व अन्य सामाजिक कार्यों मे अपना योगदान दे रही है ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




