धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर गांधी चौक पर शनिवार के दिन प्रदर्शन किया। संसद में हुए सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया। इस कृत्य के लिए राहुल गांधी से इस्तीफा की मांग की गई। भाजयूमो तथा भाजपा नेताओं सहित एससी मोर्चा ने कहा कि संसद के बाहर जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने आकर अभद्र व्यवहार किया है। हाथापाई में भाजपा सांसदों को चोटें भी आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों द्वारा किया गया यह व्यवहार निंदनीय है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही बाबा भीमराव अंबेडकर का भी अपमान करती आ रही है। बाबा भीमराव का अपमान कर वह संविधान का अपमान कर रही है। इस दौरान कहा गया कि राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तथा इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा महामंत्री राकेश ठाकुर अजय रिंटू, अभय वीर सिंह लवली आदर्श कांत अशोक ठाकुर विक्रम पठानिया जगन कटोच कपिल मोहन शमा विनोद ठाकुर अनिल शर्मा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित एससी मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की उपस्थित रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने कहा कि संसद में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदो द्वारा किए गए इस अभद्र व्यवहार के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान करती आ रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि जब संसद के बाहर भाजपा सांसद शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे तो इस दौरान कांग्रेस के सांसदों ने आकर अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि हाथापाई के दौरान भाजपा सांसदों को चोटें भी आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से किया गया यह व्यवहार असहनीय है। उन्होंने कहा कि संसद में माहौल खराब करने के लिए राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा माफी मांगनी चाहिए।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






