अपने उद्यम या कारोबार स्थापित करने के लिए आगे आएं महिलाएं

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वे आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने उद्यम स्थापित करने या अपना कारोबार आरंभ करने के लिए आगे आएं।

आरसेटी के माध्यम से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली गांव गारली की महिलाओं को संबोधित करते हुए कतना ने बताया कि बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं और सरकारी विभागों की सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपने उद्यम लगा सकती हैं या अपना कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इससे उनकी आय में काफी अच्छी वृद्धि हो सकती है। अजय कुमार कतना ने कहा कि आरसेटी भी इसमें महिलाओं की हरसंभवन मदद करेगा।

गारली में आयोजित मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32 महिलाओं ने भाग लिया। इस शिविर की असेसमेंट ईडीपी से करवाई गई, जिसमें आरएस कलोत्रा और देवी राम ने प्रतिभागियों की असेसमेंट की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरसेटी के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh