राणा ने हमीरपुर के राजनीतिक वातावरण को किया दूषित : कुलदीप पठानिया

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सुजानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखे जुबानी हमले किए हैं। उन्होंने राजेंद्र राणा पर हमीरपुर की राजनीति को प्रदूषित करने का आरोप लगाया है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब राजेंद्र राणा कांग्रेस में थे तो भाजपा सरकार और नेताओं पर तीखी टिप्पणियां करते थे और जब भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में दाखिल हुए तो कांग्रेस को कोसना शुरु कर दिया। उन्होंने अपने इस कार्य को अंजाम देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा जब कांग्रेस में थे तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल उनके निशाने पर रहते थे और भाजपा में शामिल होने के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में अनाप-शनाप बयान बाजी कर अपनी ओछी राजनीति को व्यक्त कर रहे हैं।

पठानिया ने कहा कि राजेंद्र राणा ऐसे नेता हैं जो हमेशा अपने ही मित्रों को मिटाने के कार्य पर अग्रसर रहते हैं। उन्होंने बताया कि राजेंद्र राणा ने जो वन टाइम सेटलमेंट के बैंक पर आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं आरबीआई के गाइडलाइन और नियमानुसार ही बहुत से लोगों के वन टाइम सेटलमेंट किए गए हैं जो लोगों के हित में है। उन्होंने राणा पर आरोप लगाए की पैसों के स्वार्थ में राणा ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

 

उन्होंने कहा कि जब राजेंद्र राणा को रातों-रात आपदा प्रबंधन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया उसे समय हमने तो विरोध नहीं किया लेकिन पता नहीं क्यों जहां भी राणा जाते हैं इस पार्टी के लोगों को मिटाने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की राजनीति को दूषित करने का काम राणा ने किया है। हमीरपुर में इससे पहले ऐसी राजनीति देखने को नहीं मिली।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh