ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मनाई गई हेलोवीन पार्टी 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

शहर के प्रतिष्ठित ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के लिए हेलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया। हेलोवीन का नाम सुनते ही दिमाग में कई तरह के डरावने भूत और पिक्चर दिखाई देने लगती है हालांकि हेलोवीन और डर का आपस में कोई संबंध नहीं है ।

डरावने भूतिया चेहरे और अजीबो-गरीब डेकोरेशन हेलोवीन की खासियत है। हेलोवीन का खुमार सिर्फ पश्चिमी देशों में ही नहीं अब भारत पर भी चढ़ने लगा है ,खासकर बच्चों में इसका क्रेज देखते ही बनता है। इसी उद्देश्य से बच्चों के मनोरंजन के लिए इस हेलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया । बच्चे भूतिया परिधान पहन कर आए थे । बच्चे बिल्ली के कान और पिशाच के नुकीले दांतों से लेकर चेहरे पर रंग लगाए हुए वे बहुत ही लुभावने लग रहे थे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh