सीएम पर उंगली उठाने से पहले वुड विला पैलेस मामले पर स्पष्टीकरण दे राणा: सुरेश कुमार

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा  तीखा हमला बोला है। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बीते दिनों सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा नादौन से पकड़े गए व्यक्ति को सीएम से जोड़ना सही नहीं है। सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का उस व्यक्ति से मात्र इतना संबंध है कि वह नादौन का वोटर है और वह रोजाना हजारों लोगों से मिलते हैं ऐसे में नादौन का किसी व्यक्ति द्वारा अपराध में पकड़े जाने पर मुख्यमंत्री से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो राजेंद्र राणा बताएं कि वुड विला पैलेस में जब उन्हें लड़कियों के साथ देखा गया था तो उसको कैसे लिया जाए यह भी स्पष्ट करें।

सुरेश कुमार ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है भाजपा बौखलाहट में है। वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर सुर्खियां बटोर रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा में कई गुट बन गए हैं जिसमें जयराम ठाकुर, जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर, राजीव बिंदल और नए-नए भाजपा में गए हर्ष महाजन का अलग ग्रुप बन गया है । अब यह सभी अपने-अपने आपको स्थिर करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh