धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
निजी बस ऑपरेटर यूनियन हमीरपुर और सुजानपुर टिहरा का प्रतिनिधिमंडल डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से अपनी मांगों को लेकर मिला। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने अपनी मांगों को प्रमुखता के साथ उपायुक्त के समक्ष रखते हुए कहा कि निजी बसों में न्यूनतम किराया ₹15 किया जाए। JNNURM बसों को क्लस्टर से बाहर ना चलाया जाए, एचआरटीसी को अस्थाई परमिट देना तत्काल प्रभाव से बंद करें, निजी व सरकारी बसों में एक समान किराया लिया जाए, इसके साथ ही सड़कों की स्थिति तथा ब्लैक स्पॉट में सुधार किए जाने की मांगे प्रमुखता से रखी गई।
निजी बस आपरेटर यूनियन के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि आज उपायुक्त से मिलकर निजी बस ऑपरेटरों की कुछ डिमांड डीसी के समक्ष रखी गई है । उन्होंने कहा कि डीसी हमीरपुर ने उन्हें विश्वास दिलाया है की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विजय ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






