14 तक बंद रहेगी कोहली-ताल-चमनेड सड़क

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

कोहली-ताल-चमनेड सड़क के मरम्मत कार्य के कारण इस सड़क पर यातायात 14 नवंबर तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि कोहली-ताल-चमनेड सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 14 नवंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक गुलेला या समराला चौक या फिर अमनेड चौक-कैहरवीं चौक से आवाजाही से कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh