धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर जिला मुख्यालय में दीपावली की शाम नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक का नाम राहुल (24 साल) बताया जा रहा है। वह मेडिकल कॉलेज के साथ दुकान करता है।
सदर थाना के प्रभारी ललित महंत ने बताया कि राहुल नाम का मृतक युवक नशे का आदी था। उसे बीती शाम को कमरे से गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। उसकी इमरजेंसी में मौत हो गई। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
बताया जा रहा है राहुल ने दिन के समय अस्पताल में अपने पिता का डायलिसिस भी करवाया। उसके बाद वह घर लौट गया। इस दौरान उसने नशे की ओवर डोज ली।
नशे के कारण चर्चा में रहा हमीरपुर
बता दें कि हमीरपुर नशे के कारण बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहा है। यहां चिट्टटा की ओवर डोज से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के एक स्टूडेंट की मौत हुई थी। तब इस पर खूब बवाल मचा रहा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






