भोरंज मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता बनाने के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से शुरू हो गई है। भोरंज मंडल ने इस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को समीरपुर में सक्रिय सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान भोरंज मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ,जिला के महामंत्री राकेश ठाकुर, पूर्व में विधायक रहे अनिल धीमान, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली एवं किसान मोर्चा के महामंत्री दिनेश ठाकुर, अनीश ठाकुर मीडिया प्रभारी विकास शर्मा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh