पंजाब नेशनल बैंक ने लगाई प्रदर्शनी

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर और लीड बैंक कार्यालय हमीरपुर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर अपने कार्यालय परिसर में एक प्रदर्शनी लगाई। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच ने इस प्रदर्शनी का उदघाटन किया।

 15 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में कई ऐतिहासिक चित्रों के साथ-साथ पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) से संबद्ध विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।

 इस अवसर पर जिला लीड बैंक अधिकारी टशी नामग्याल, मंडल कार्यालय और लीड बैंक कार्यालय के अन्य अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कतना और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh