धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी ने अरविंद बन्याल को हमीरपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सहमति से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह विशेन ने नियुक्ति पत्र जारी किया। अरविंद बन्याल के पिता का नाम प्रदीप कुमार है और वे चम्याला (32/16), बनी, तहसील बड़सर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। कमेटी को उम्मीद है कि अरविंद बन्याल संगठन की उम्मीदों के अनुसार कांग्रेस पार्टी की नीतियों और संदेशों को जनसाधारण तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह निर्णय राज्य अध्यक्ष सुनीत कुमार की सिफारिशों पर आधारित है।
इस नियुक्ति के लिए अरविंद बन्याल ने मलिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी , प्रियंका वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डॉक्टर पुष्पिंदर वर्मा का हार्दिक धन्यवाद किया व कहा की वो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा काम करेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






