धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर भाजपा मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं की। केंद्रीय मंत्री ने ग्राम पंचायत नारा, चंगर, धनेड़, लवलीन, बाड़ी फरनोल, हमीरपुर वार्ड नंबर 10 गौड़ा में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आवाहन किया कि सभी लोग जागरूक बनें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बिलासपुर एम्स एवं ऊना पीजीआई सेंटर दिया गया है। हमीरपुर में भी मेडिकल कॉलेज बना दिया गया है। बच्चों को डाक्टरी की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था, अब अपने ही क्षेत्र में डॉक्टर बनने की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कुशल कार्य सीखना हो तो उसमें मोदी सरकार सुविधा मुहैया करवा रही है।
एक करोड़ लोगों को अपने व्यवसाय को चलाने हेतु पीएम विश्वकर्मा योजना चला रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के लिए मोदी सरकार ने मददगार कदम उठाए हैं। वर्ष में 6 हजार रुपए किसानों के खाते में आ रहा है जिससे उनके बीज एवं बिजाई का खर्चा बच रहा है।
उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले जब जनता ने भाजपा की सरकार चुनी तो उन्होंने कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया था। परिवारवाद को अलविदा करते हुए घोटालों व भ्रष्टाचार की सरकार को आइना दिखाया था। इससे फायदा यह हुआ कि भारत विश्व में दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था था, वह मोदी के कार्यकाल में पांचवें अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी सरकार 10 वर्ष तक चली जिसकी वाहवाही पूरे विश्व भर में हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने का लाभ मिला है, जिसमें भारत का खजाना दुगना हो गया। वर्ष 2014 के मुकाबले इसमें इजाफा हुआ है। निर्यात भी दुगना हुआ है जिससे भारत की प्रगति और तेज हुई है। सबसे बड़ी बात है कि भारतवासी आत्मनिर्भर बनने शुरू हुए। मोबाइल फोन जो आज यहां बन रहे हैं, वह पहले विदेश जाते थे अब अधिकांश कार्य यहीं पर ही मैन्युफैक्चर किया जा रहे हैं। अब हम आयात नहीं बल्कि निर्यात करने वाले दूसरे सबसे बड़े बन चुके हैं। सबसे बड़ी कंपनी ऐपल ने भारत में डेढ़ करोड़ से ज्यादा फोन यहां बने जो कि पहले विदेश में पैसे खर्च करके बनवाने पड़ रहे थे। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। जब कमाई ज्यादा हुई तो आम जनमानस को भी फायदा हुआ है।
इन 10 सालों में 4 करोड़ पक्के मकान बनाकर जनता को सुविधा दी गई है एवं अगले 5 वर्ष में 3 करोड़ और पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। 10 करोड़ बहनों को रसोई गैस का सिलेंडर मुफ्त में दिया गया। गैस जो ₹1100 में आती थी उसे उज्ज्वला योजना में सस्ते दामों पर दिया गया। 12 करोड़ शौचालय बना दिए। हर घर को नल से जोड़कर भी लाभ पहुंचाया गया है। 60 करोड़ लोगों का इलाज भी मुक्त करवाया है। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अगले 5 साल में 5 लाख रुपए का मुक्त इलाज करवाने की गारंटी मोदी ने दी है।
इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक का उर्मिला ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, पूर्व एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विजयपाल, पूर्व कौशल विकास निगम के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष उषा बिरला, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रमों में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का स्थानीय जनता व भाजपाइयों द्वारा जमकर स्वागत भी किया गया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh