भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग, कांग्रेस में हुए शामिल

धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन 

नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव की बयार बह रही है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से मोहभंग होने पर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू की सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। बुधवार को गलोड़ क्षेत्र की फाहल और सनाही पंचायत के भरयाल गांव के अनेक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा से आये कार्यकर्ताओं को पटका व हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। फाहल के जगत सिंह, प्यार सिंह, राजीव, कपिल, विक्रम सिंह व शशिकांत अनेक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। भरयाल गांव के पुरुषोत्तम चंद, सुनील कुमार, राजीव, वासुदेव, कांता देवी, सुरेंद्र, अर्चना व विजय ने अनेक कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा जुमला पार्टी बनकर रह गई है। सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने अब तक के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया। वह हवाई नेता हैं, लोगों के कामों व सुख-दुःख से उनका कोई सरोकार नहीं है। वह चुनावों के समय ही लोगों के पास आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए लोगों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। उनके सभी जायज कार्य भी होंगे। वह कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। देश में बदलाव की बयार बह रही है, हिमाचल में भी कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी। अनुराग ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर भी अनुराग ठाकुर झूठ बोल रहे हैं। यह कॉलेज मैंने यूपीए-2 में रात 11 बजे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से स्वीकृत करवाया था। यूपीए सरकार में ही इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई थी। अनुराग झूठ बोलकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास भाजपा सरकार के समय की जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज की कोई अधिसूचना है तो उसे सार्वजनिक करें।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh