धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल द्वारा पार्टी की स्थापना दिवस पर बड़सर में अमर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने भाग लिया। इस मौके पर विशेषतौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने की व अतिथियों का अभिनंदन किया । प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने पार्टी की स्थापना दिवस पर सबको बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच व कार्यकर्ता का भाजपा के प्रति समर्पित भाव ,भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनता है। उन्होंने कहा की असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष व समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा पूर्व विधायक बलदेवशर्मा , प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने भी भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा, कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, पार्टी के हर निर्देश का अक्षरशः पालन करते हैं।
इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहां कि आज देश में नरेंद्र मोदी रूपी नेतृत्व पर करोड़ों देशवासी गौरवान्वित महसूस करते है, उन करोड़ों में मैं भी एक हूं और उनके नेतृत्व में ही अब वे भाजपा की विकास की सोच को अपनाकर बड़सर के विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जूटेगे। उन्होंने कहां कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पूरा भाजपा मंडल परिवार , इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ है। इमो मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभयवीर लवली, मंडल महामंत्री संजीव शर्मा, बनिहाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण वाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष राम रतन, राजेश सहगल, पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh