उप-चुनाव में सेवादल की भूमिका पर बैठक कर की चर्चा : अनुराग शर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

प्रदेश कार्यकारिणी एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के पदाधिकारियों की बैठक एनजीओ भवन हमीरपुर में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा और विधानसभा उप-चुनाव में सेवादल की भूमिका पर चर्चा की गई। कांग्रेस सेवादल ने इन चुनावों को लेकर विशेष रणनीति बनाई जिसके पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश में व्यापारीकरण किया है और राजनीति से व्यापार चला रहे हैं। बीजेपी ने देश के कई सांसदों और विधायकों को खरीदा जिससे देश के कई राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने का कार्य किया है। इसी प्रकार प्रदेश में भी गत माह ऐसा वाक्य प्रदेश में भी दोहराया है। जिसमें सबसे बड़े सूत्रधार सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा रहे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा एक व्यापारिक व्यक्ति हैं और धन की लालसा से ही राजनीति में आए हैं।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा को कांग्रेस परिवार ने बहुत सम्मान दिया, यहां तक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर का रैंक दिया गया। इसके बावजूद वे व्यापारी ही रहे है। उन्होंने पिछले चुनावों में जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया उसी प्रकार का कार्य जो आम परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ किया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जिसका कांग्रेस सेवादल कड़ी अलोचना करता है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh