विनोद मेमोरियल गौशाला कमेटी के द्वारा किया जा रहा भागवत कथा का आयोजन

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

सुजानपुर टिहरा के विनोद मेमोरियल गौशाला कमेटी के द्वारा ग्राम समौना में भागवत कथा का आयोजन  3 अप्रैल 2024 तक चलेगा।  जिसमें वृंदावन के कथावाचक विवेक शर्मा के द्वारा लोगों को भागवत कथा का वर्णन सुनाया जा रहा है। जिसमें श्री कृष्ण की लीलाओं के वर्णन के अलावा अन्य की कथाओं का वर्णन करके लोगों के लिए अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ,ताकि हम जीवन में अच्छे कर्म करके अपने जीवन को भगवान की भक्ति में लगा सके।

विवेक शर्मा भागवत कथा के दौरान गौ माता की कथा के वर्णन करते हुए बताया कि एक राजा दिलीप के द्वारा गाय का अपमान किया था ,जिसके कारण उसके घर संतान नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते राजा के कुल पुरोहित वशिष्ठ द्वारा एक दिव्य चक्षुओं से देखा गया कि राजा ने नंदिनी नामक गाय का अपमान किया है। जिसके चलते राजा के घर कोई संतान नहीं उत्पन्न हो रही है ,इसके चलते राजा को उनके कुल पुरोहित द्वारा पूरी घटना का वर्णन किया गया तो राजा ने दिन रात गाय माता की सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी ,जिसके परिणाम स्वरूप उनके घर रघु नाम के पुत्र ने जन्म दिया ,यह रघु पुत्र बहुत ही प्रतापी राजा हुए और यह रामचंद्र के कुल के ही राजा हुए हैं ,जिसके चलते राजा दिलीप को गौ माता ने प्रसन्न होकर उनके घर में भगवान के जन्म का आशीर्वाद दिया था। जिसके चलते उनके आने वाली पीढियां में भगवान रामचंद्र ने उनके घर जन्म लेकर अयोध्या नगरी में चार चांद लगाए थे। उन्होंने गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए लोगों से आभार किया है उन्होंने बताया कि गौ माता से हमें दूध ही नहीं बल्कि उनके घर में होने के चलते कई बीमारियों का निदान भी हमें गाय माता से ही मिलता है। उन्होंने बताया कि एक समय में गौ माता का पालन हर घर में किया जाता था लेकिन आधुनिकता के दौर मे गाय का पालने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिख रहा है। जिसके लिए उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हर घर में गाय का पालन होगा, तभी सड़कों पर घूमती हुई गौ माता हमें नहीं दिखेगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh