भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बैनर्जी की सरकार के खिलाफ गांधी चौक पर किया धरना प्रदर्शन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर का आक्रोशदार धरना प्रदर्शन।  पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में ये बड़ी शर्मनाक घटना है आज अंतरात्मा रो रही है रोंगटे खड़े हो गए हैं इस घटना को सुनकर यह बहुत भयानक घटना है आज के इस युग मे कोई कल्पना नहीं कर सकता ऐसी घटना जिसमें बहन बेटियों के साथ शोषण किया जा रहा हो। ऐसी घटना कभी सुनी नहीं थी आज विश्वास नहीं हो रहा है कि ममता सरकार इतनी क्यों गिर चुकी है जो अपराधियों को बचाने में जुटी है। आज महिला मोर्चा की बहने पूछती है संदेश खाली में महिला अत्याचार पर ममता सरकार चुप क्यों है। ममता के राज में कब तक महिलाओं का शोषण होता रहेगा जहां आज केंद्र सरकार महीलो को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर ममता सरकार संदेश खाली में महिलाओ के साथ शोषण के दोषियों को क्यों बचाने में लगी है हम सब महिलाएं आज इस मंच के माध्यम से प्रशासन से मांग करती है कि संदेश खली की घटना के दोषियों के खिलाफ उचित जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

इस अवसर पर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी पूर्व विधायक कमलेश कुमारी पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर शीतल व्यास , प्रेम चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री अंजना शर्मा, अनीता वर्मा ,अमृता सिंह, महिला, अनीता गथानिया ,मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर, शकुंतला देवी, किरणबाला, कांता शर्मा ,जिला के अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अजय रिंटू, उषा बिरला, अलका ,अजय शर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh