धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर में मुख्य कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार को जमकर कोसा है। मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने पत्रकार वार्ता करते हुए महात्मा गांधी को याद कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार धर्म ,राशन और शौचालय के नाम पर जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि प्रधानमंत्री धर्म राशन और शौचालय के नाम पर वोट मांग रहे हैं । उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी कहती है कि वह 81 करोड लोगों को मुफ्त राशन बांट रहे हैं। और दूसरी तरफ विकसित भारत की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में धर्म राशन और शौचालय की बात की जाए उसे देश को विकसित नहीं कहा जा सकता।
प्रेम कौशल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने केवल अपने मित्रों को विकसित किया है इसलिए भाजपा को विकसित भारत का नारा छोड़कर भाजपा विकसित का नारा देना चाहिए।
देश भर में बना रहे भाजपा के कार्यालय पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के हर जगह फाइव स्टार होटल की तरह कार्यालय बना रहे हैं इस बात को भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि यह पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म-राम का नाम इस्तेमाल कर अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा कर रही है। प्रेम कौशल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले कुकर्मी नेताओं को भगवान राम दंडित करने का काम करेंगे।
मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि एक तरफ भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी राम राज्य बनना चाहती है। जहां हर व्यक्ति को समानता का अधिकार हो भाई मुक्त माहौल हो आपस में समझ में भाईचारा हो ऐसे राज्य व देश को राम राज्य कहा जाता है इसी विचारधाराओं को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। ताकि पूरे देश में सभी को एक समानता का अधिकार मिले वह राम राज्य की स्थापना हो।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh