चौकी इंचार्ज टौणी देवी के पक्ष में उतरा महिला मंडल, एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 

टौणी देवी चौकी इंचार्ज के पक्ष में महिला मंडल उतर आया हैं। महिला मंडल सदस्यों ने चौकी इंचार्ज पर एक महिला कुक द्वारा छेड़छाड़ के लगाए गए आरोपों को एक षड्यंत्र बताया और इन आरोपों को सिरे से नकार कर टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज का तबादला रद्द करने की मांग की है।

 

मंगलवार को महिला मंडल अपर दरोगन, छत्रैल, टपरे, दरकोटी के प्रतिनिधि मंडल एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा से मिला और एक महिला कुक द्वारा टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

 

महिलाओं रजनीश कुमारी, अंजना, संतोष, सुमन, सर्वो देवी, ब्राह्मी देवी, सुमना देवी, कृष्णा देवी, ऐशो देवी, मनोरमा, कमला देवी ने कहा कि बिना किसी जांच पड़ताल के टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया है। आरोप लगाने वाली महिला के बारे में भी महिलाओं ने आपत्ति जाहिर की है। महिला मंडलों ने कहा कि चौंकी इंचार्ज रिटायरमेंट पर बैठे हुए हैं ऐसे में निष्पक्ष जांच की जाए।

 

आपको बता दें कि टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज पर एक महिला कुक ने छेडखानी का आरोप लगाकर एसपी हमीरपुर को शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए चौकी इंचार्ज का तबादला हमीरपुर कर दिया गया। इसके साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई। उधर चौकी इंचार्ज के समर्थन में कई महिला मंडल उतर आए और एसपी को ज्ञापन सौंप तबादला रद्द करने की मांग की।

 

एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहा कि टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ एक महिला कुक ने छेड़ छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। टौणी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज का तबादला कर पुलिस विभाग की आंतरिक कमेटी का गठन कर जांच शुरु कर दी गई है। इस मामले को लेकर ग्रामीण भी मिले हैं और उन्होंने अपना ज्ञापन सौंपा है। नियमों के तहत ही जांच होगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh