धर्मपुर एक्सप्रेस। ऊना
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी का ऊना पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी व अन्य भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रही। ऊना पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने महिलाओं के साथ विशेष बैठक ली व आने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर उन्हें चुनावी टिप्स भी दिए।
मीडिया से रूबरू होती हुई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने बताया कि पिछले कल आए चुनावो के परिणाम में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। माननीय नेतृत्व ने भी प्रचंड जीत का श्रेय बहनों को दिया है क्योंकि आबादी का 50% हिस्सा हम है और इन चुनावो में महिलाओं ने बड़ चढ़कर भाग लिया है और मतदान किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी महिलाएं अहम भूमिका अदा करेगी। जिसको लेकर आज मैं ऊना पहुंची है और महिलाओं से रूबरू होकर उनका मार्गदर्शन किया है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh