मृतक सुनीता देवी के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

बड़ाग्राम गुरुबन का महिला मंडल का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिला। बीते दिनों सुनीता देवी का शव पेड़ से लटके हुए मिलने के बाद महिला मंडल ने इसे आत्महत्या ना बताकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मृतक सुनीता देवी के मायका पक्ष से आए प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर से न्याय की मांग की है, और सुनीता देवी की हत्या की सही से जांच करने की मांग की गई है। ताकि मृतिका को इंसाफ मिल सके।

महिला मंडल प्रधान लीला देवी ने मृतक सुनीता देवी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है । उन्होंने कहा कि मृतक सुनीता देवी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुनीता देवी आत्महत्या नहीं कर सकती है।

 

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh