शिमला में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

विशेष संवाददाता । शिमला

आज शिमला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के आहवान पर प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल कर रहे थे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत भाजपा के कई विधायक व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, नेता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस सरकार के 10 महीने के कार्यकाल को असफल करार दिया।  उन्होंने कहा कि 10 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से असफल रही है। कांग्रेस सरकार में सत्ता से आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की झूठ के पुलिंदे को आज जनता के सामने लाने के लिए भाजपा द्वारा विधानसभा का घेराव किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लोग सरकार की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं लेकिन सरकार हिमाचल की जनता को सिर्फ आश्वासन ही देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही है।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh