धर्मपुर एक्सप्रेस ब्यूरो। हमीरपुर
हमीरपुर में पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष मोंटी संधू ने माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा की गई अनुठी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने एक अनोखी मिसाल पूरे देश और प्रदेश के नेताओं के लिए पेश की है I मुख्यमंत्री ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी व निजी बचत से 51 लाख रुपए का अंशदान दान मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष 2023 में अपनी धर्म पत्नी कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में प्रदेश को इस आपदा से उभरने के लिए किया। संधू ने कहा अब मात्र सत्रह हजार राशि शेष मुख्यमंत्री के बचत खाते में बची है हो सकता आज मुख्यमंत्री के बैंक खाता खाली होंगे पर मानवता के खाते में वह सबसे अमीर बन गए हैं।
इससे पहले भी जब-जब प्रदेश के ऊपर कोई मुसीबत आई है सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा पहली कतार में खड़े होकर प्रदेश की सेवा के लिए तत्पर दिखे हैं I हाल ही में जब कोरोना के समय प्रदेश आर्थिक बदहाली एवं बिमारी से जूझ रहा था तब माननीय मुख्यमंत्री जी ने 11 लाख रुपए की अपनी एफडी तोड़ कर लोगों की सहायता के लिए उसे समय के मुख्यमंत्री को सुपुर्द की थी।
इसके साथ ही संधू ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि हम गर्व महसूस करते हैं कि आज हमारे प्रदेश का नेतृत्व इतने संवेदनशील एवं प्रदेश हितैषी मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh