खेल संवाददाता हमीरपुर
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर, सामाजिक संस्था यस हिमाचल खेल सप्ताह आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था यस ,हिमाचल द्वारा मेजर ध्यान चंद मेमोरियल यस-हमीर -हॉकी 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान एक मुकाबले में पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे, प्रदेश डीपी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे एथलेटिक्स कोच प्रवीण पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने सामाजिक संस्था यस ,हिमाचल की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं को भारत के गौरवशाली खेल इतिहास से जागरूक करने व नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का श्रेष्ठ प्रयास बताया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh