धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) की भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन करते हुए पुरुष उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर प्रदान किया है। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा भी बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। एससी-एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए पिछले वर्ष 6 दिसंबर को जारी विज्ञापन को रिवाइव करते हुए छूटे उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर प्रदान किया गया है। ये छूटे हुए उम्मीदवार एक अप्रैल सुबह 10 बजे से 14 अप्रैल रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




