धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला हमीरपुर के दो शहरी निकायों- नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद सुजानपुर के कुल 9 वार्डाें में से वार्ड नंबर-2, 3 और 4 अनारक्षित रहेंगे। जबकि, वार्ड-5, 6, 8 और 9 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर-1 अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर-7 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
नगर पंचायत भोटा के कुल 7 वार्डों में से वार्ड नंबर-2 और 6 अनारक्षित रहेंगे। जबकि, वार्ड नंबर-1, 4 और 5 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर-7 अनुसूचित जाति के लिए और वार्ड नंबर-3 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




