धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला मुख्यालय हमीरपुर से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर गुलेला नामक ग्राम में स्थित प्रसिद्ध शिव धाम में शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का आयोजन शिव धाम सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। समिति के महासचिव किशोर शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित ओम प्रकाश शर्मा बडैहर वाले वाले अमृत मयी कथा का रसपान कराएंगे।
शिव पुराण की कथा प्रारंभ होने से पूर्व 3 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर कोहली परिसर से शिव धाम तक विशेष शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं 11 फरवरी को पूर्ण आहुति के उपरांत विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा । समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा को अवश्य बढ़ाएं एवं क्षेत्र के महिला मंडलों से शोभायात्रा मैं भाग लेने का आग्रह किया है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






