धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश 108 व 102 कर्मचारी यूनियन ( संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की और हमीरपुर शहर में रैली निकाली। डीसी हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपा l पिछली रात 8 बजे से ही ये कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर हैं l सुबह से ही एंबुलेंस कर्मचारी अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और अस्पताल से लेकर सचिवालय तक रैली निकाली l इस रैली को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंदर कुमार ने संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि ये कर्मचारी 14 – 15 साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं परंतु आज भी इनको न्यूनतम वेतन नहीं मिलता है l 12 से 18 घंटे प्रतिदिन काम करने के बाद कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता है l समय पर वेतन नहीं मिलता है और ना ही सेलरी स्लिप दी जाती है l कर्मचारियों के ई पी एफ का कोई अता पता नहीं है l कई बार कर्मचारी अपनी मांगों को कंपनी, विभाग और सरकार के स्तर पर उठा चुके हैं परंतु आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो सका है । जब भी नयी कंपनी को काम मिलता है तो सबसे पहले कर्मचारियों को बाहर निकालने का ही काम किया जाता है l
प्रदर्शन को यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि देश के कानूनों के अनुसार मिलने बाले न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, समय पर वेतन अदायगी, ई पी एफ देने की मांग की । आज समस्त कर्मचारियों ने हड़ताल और प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने सरकार से मांगें पूरी करने की गुहार लगाई।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




