पीएम ने आपदा प्रभावित परिवारों के दर्द को समझा, 1500 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना और इस पहाड़ी प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने की घोषणा करना यह स्पष्ट करता है कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और यहां की जनता के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला में आपदा प्रभावित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनके दर्द को समझा। और हिमाचल को 1500 करोड़ राहत पैकेज की घोषणा की।

 

हिमाचल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों के लिए प्रति सदस्य 2-2 लाख रुपये तथा घायल व्यक्तियों के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये तक की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

जब प्रधानमंत्री ने इस आपदा में अपने पूरे परिवार को खो देने वाली मासूम बच्ची को गोद में उठाकर दुलार दिया और भावुक हो गए, तो यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि प्रधानमंत्री के मन में हिमाचल के लोगों के लिए कितनी संवेदना और करुणा है।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh