धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मपुर
पिछले दिनो धर्मपुर के स्याठी गांव में मध्य रात्रि को आसमान से बरसी प्रलयकारी आपदा, जिसने पूरे गांव को अपनी गोद में जमींदोज कर दिया, पलक झपकते ही गांव के 19-20 परिवार, जैसे तैसे जान बचाने में तो सफल रहे, परंतु इस आपदा में पूरी तरह बेघर हो गये।
दुख की इस घड़ी में क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर मानवता का परिचय देकर पीड़ितों का यथासंभव सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक संस्था *ज्योति कलश* *टिहरा* सेवा परमो धर्म: की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए संस्था के अध्यक्ष ई. *सूरम सिंह* की अध्यक्षता में 95000 की राशि पीड़ितों के व्यक्तिगत बैंक खातों में हस्तांतरित की।
संस्था के इस पुनीत कार्य में सदस्य संरक्षक नरेंद्र अत्री, अध्यक्ष यस, हिमाचल व अमित ठाकुर व परिवार का विशेष योगदान रहा। संस्था के सम्मानित सदस्य रमेश पालसरा , राजेंद्र सिंह, राजेंद्र ठाकुर, पी पी शर्मा ,राम नाथ ने सदस्य संरक्षक नरेन्द्र अत्री की मौजूदगी में आपदा पीड़ितों से उनके अस्थाई आश्रय स्थल स्याठी , मंदिर में भेट की उनका दुख दर्द सांझा किया, व राहत राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूर्ण की, उन्हें आश्वस्त किया, की विपदा की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। साथ ही संस्था ने टिहरा में इसी क्षेत्र के तीन विभिन्न कैंसर पीड़ितों को 20 -20 हजार की सहयोग राशि जारी कर, आपदा प्रभावितों व कैंसर पीड़ितों को कुल एक लाख,55 हजार जारी कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
इस मौके पर सुषमा ठाकुर,तनिहार पंचायत प्रधान पूर्ण चंद, रेखा देवी आदि गणमान्य मारने मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh