भाजपा ने हमीरपुर में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

आज शहरी मंडल द्वारा हमीरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें शहरी मंडल ने पौधारोपण करके लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीपाल ने बताया कि हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना है। 05 जून को पर्यावरण से जुड़ी कई सांस्कृतिक एक्टिविटी आयोजित करते हैं। इस दिन वृक्षारोपण, जागरुकता कार्यक्रम और सफाई अभियान आदि कार्यक्रम किए जाते हैं।

इस उपलक्ष्य में भाजपा मंडल द्वारा पोधारोपण करके पर्यावरण दिवस मनाया ।

उन्होंने कहा कि इस क्रम में भाजपा पांच जून से विश्व पर्यावरण दिवस एक पेड़ मां के नाम अभियान से शुरू होगा जिसकी अवधि 45 दिन तक बूथ स्तर पर चलेगी। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीपाल,महामंत्री राजेश ठाकुर,महामंत्री तैनसिंह,प्रवक्ता ढाढ़वाल,अशोक, जुगल किशोर एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh