धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर के सर्किट हाउस में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकार वार्ता की । पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष ने बैंक के कार्यों को लेकर जानकारी दी। साथ ही बैंक ने किस तरह से बेहतर कार्य किया उसके बारे में भी बताया ।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुलदीप पठानिया ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों के लिए यू पी आई की सुबिधा प्रदान की है जिसके कारण बैंक की वित्तीय स्थिति में आज सुधार हुआ है।
उनके कार्यकाल में बैंक के अपने फंड्स 1400 करोड़ रूपए से बढ़ कर 1553 करोड़ रूपए हो गए हैं। इन में 152 करोड़ रूपए की बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने कहा कि बैंक की जमा राशि 13355 करोड़ से बढ़ कर 14890 करोड़ रूपए हो गई । जमा राशि 1535 करोड़ रूपए बढ़ी है। बैंक का निवेश 10957 करोड़ रूपए से बढ़ कर 12370 करोड़ रूपए हो गया | निवेश 1413 करोड़ रूपए से बढ़ा है। बैंक का ऋण 4163 करोड़ रूपए से बढ़ कर 4424 करोड़ रूपए हो गया है। बैंक का ऋण 261 करोड़ रूपए से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बैंक का सुध लाभ 48 करोड़ रूपए से बढ़ कर 121 करोड़ रूपए हो गया है इस में 73 करोड़ रूपए की अद्भुत वृद्धि हुई है। जोकि बैंक के 105 वर्ष के कार्यकाल में सबसे अधिक है।बैंक की कार्यशील पूँजी 16260 करोड़ रूपए से बढ़ कर 18083 करोड़ रूपए हो गई है। इस में 1823 करोड़ रूपए की वृद्धि हुई है। बैंक का एन पी ए 1148 करोड़ रूपए घट कर 863 करोड़ रूपए रह गया है एन पी ए 285 करोड़ से कम हुआ है और इसकी प्रतिशतता 8.08 से कम हुई है। एन पी ए प्रतिसत भी 27.58 से कम हो कर 19.50 फीसदी रह गया है इस में 8.08 फीसदी की कमी हुई है। बैंक का नेट एन पी ए 447 करोड़ रूपए से घट कर 212 करोड़ रूपए रह गया है। नेट एन पी ए में 235 करोड़ रूपए की कमी आई है। नेट एन पी ए प्रतिशत भी 12.92. से कम होकर 5.62 रह गया है इस में 7.30 फीसदी की कमी दर्ज की। उन्होंने कहा कि इस दौरान बैंक ने 10 नए ए टी एम् खोले है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh