धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की 27 तारीख को शिमला के चौड़ा मैदान में एक ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन हुआ जो कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने माफियों को संरक्षण दिया है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चिट्ठा और अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 27 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में किया गया था। राकेश ठाकुर ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन में हमीरपुर जिला से भी जो प्रदेश स्तर से हमें लक्ष्य दिया गया था उस लक्ष्य के मुताबिक ही हमारे जिला से भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उस धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा रखने वाले सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया है जो जिला से इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
राकेश ठाकुर ने कहा आज चारों तरफ माफिया राज हो चुका है चाहे वह खनन माफिया हो चिट्ठा माफिया हो वन माफिया हो कबाड़ माफिया हो या तबादला माफिया हो आज इस कांग्रेस राज में चारों तरफ माफिया राज पनप रहा है फुल रहा है। सरकार में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। चिट्टे के नशे से युवा अपनी जान गवा रहे हैं। अधिकारी सुसाइड कर रहे हैं मीडिया कर्मियों पर एफ आई आर हो रही है। सरे आम गोलीबारी हो रही है यह हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही चिंतनीय हे। उसी के खिलाफ यह धरना प्रदर्शन रखा गया था।
इसके अलावा, आज एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एक संगोष्ठी का कार्यक्रम हुआ या कार्यक्रम द्वारका दास लॉ कॉलेज नादौन में हुआ राकेश ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्निल सोच “एक राष्ट्र एक चुनाव” पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में बहुत ही महान कनू शिक्षा वेद अवतार सिंह डोगरा मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे और उनके साथ एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक देशराज शर्मा जी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और इसमें युवाओं को जागरूक होने का मौका मिला।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh