गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

धर्मपुर एक्सप्रेस। डेस्क

 

गुरविंदर का पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 10.27 सेकंड था। उन्होंने इसे 2021 में बनाया था। रिलायंस के ही होबलीधर 10.22 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

गुरिंदरवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां इंडियन ग्रां प्री 1 (आईजीपी 1) में 10.20 सेकंड की तेज दौड़ के साथ पुरुषों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। रिलायंस का प्रतिनिधित्व करने वाले 24 वर्षीय पंजाब के धावक ने अक्टूबर 2023 में मणिकांत होबलीधर द्वारा निर्धारित 10.23 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

 

गुरविंदर का पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 10.27 सेकंड था। उन्होंने इसे 2021 में बनाया था। रिलायंस के ही होबलीधर 10.22 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी पुरुषों की 100 मीटर फाइनल रेस डी में अपने ही पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 0.01 सेकंड से बेहतर किया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh