गगरेट विधानसभा के दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने समीरपुर पहुंचकर धूमल का लिया आशीर्वाद

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हाल ही में संगठन पर्व के तहत प्रदेश के सभी 171 मंडलों में से देहरा विधानसभा को छोड़कर 169 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां हो चुकी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा को छोड़कर 16 विधानसभा क्षेत्र में भी लगभग दो-दो मंडल बनाए गए हैं और इन सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां हो गई हैं। उना जिला के गगरेट विधानसभा से नीतन ठाकुर मंडल अध्यक्ष गगरेट, अजय ठाकुर मंडल अध्यक्ष दौलतपुर मंडल पर इन दोनों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। आज पूर्व में रहे थे गगरेट विधानसभा के विधायक राजेश ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ इन नवनियुक्त दोनों मंडल अध्यक्षों के साथ समीरपुर पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल का आशीर्वाद लिया।

प्रोफेसर धूमल ने दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जहां इस नई नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी। वही धूमल ने कहा यह एक जिम्मेदारी वाले पद होते हैं जिनको संगठन की विचारधाराओं के साथ सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना होता है। धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें करोड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े हैं और इन करोड़ों लोगों में से कुछ एक लोगों को ही पार्टी की यह जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। और इन जिम्मेवारियों को सबके तालमेल के साथ निभाना होता है उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप भी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से संभालेंगे और संगठन के कार्यों को शीर्ष तक ले जाएंगे । आपके विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का विधायक बने और वहां से हमारे सांसद को भी अच्छी लीड मिले।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh