डॉ. मनमोहन सिंह जी आर्थिक सुधारों के प्रणेता: प्रभाकर झा 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से हमीरपुर जिला पर्यवेक्षक प्रभाकर झा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि आर्थिक सुधारों के प्रणेता डॉ. मनमोहन सिंह जी का नेतृत्व , उनकी ईमानदारी और दूरदर्शिता ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया साथ ही साथ उनका जीवन शांति , और सेवा का प्रतीक था और उनकी विरासत हम युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

झा ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह  ने अपने कार्यकाल में मनरेगा , सूचना का अधिकार , परमाणु समझौता , आधार योजना , शिक्षा का अधिकार , राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून , भूमि अधिग्रहण कानून , वन अधिकार कानून लाकर देश के जनता को अधिकार दिया और अपनी असाधारण प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा दिए साथ ही साथ इनके कुशल नेतृत्व ने भारत को विश्व शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा. साहब का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh