रोहड़ू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

जिला शिमला, रोहड़ू के एक प्रतिनिधिमंडल ने दलगांव मंदिर में बकरालू भंुडा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आज यहां मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अनुष्ठान को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था और विश्वास है तथा यह महायज्ञ क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अनुष्ठान के आयोजन के लिए सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh