स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर मिला

धर्मपुर एक्सप्रेस । हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया  की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु  से सर्किट हाउस में मिला और मिलकर उन्हें मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा । ज्ञापन पत्र में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की गयी । मुख्यमंत्री के समक्ष स्वतंत्रता सेनानी परिवार को आ रही समस्याओं को रखा गया। मुख्यमंत्री  ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को आ रही सभी समस्याओं का निर्धारण किया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाएगा।

इस प्रतिनिधि मंडल में जिला हमीरपुर स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश शर्मा, महासचिव मान चंद राणा ,प्रदेश सचिव अशोक कंवर,  हेमराज,  आशीष कुमार,  हंसराज,  कैलाश चंद , राय सिंह ठाकुर ,  अमरजीत  कश्मीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh